—विज्ञापन—
India vs Zimbabwe 1st T20 Match Timing: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजरें 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी. हाल ही में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने बल्ले से बड़ा धमाका करना चाहेंगे. इससे पहले कि जान लीजिए कि मैच कितने बजे शुरू होगा.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे मैदान पर उतरेगी. श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे. (PIC Credit- AI)
भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 4 बजे टॉस दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में यह 20-20 ओवर का मैच शाम को करीब 8 बजे तक खत्म भी हो जाएगा. (PIC Credit- AI)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं, बल्कि नए स्पोर्ट्स चैनल Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)
भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ना तो जियोहॉटस्टार और ना ही सोनी लिव पर उपलब्ध होगी. हालांकि, मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स फैन कोड (Fancode) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई. (PIC Credit- AI)
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा. (PIC Credit- AI)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in