Gangapar News: इंपीरियल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्र परिषद के गठन के उपलक्ष्य में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं और उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इंपीरियल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के इस अलंकरण समारोह में हेड बॉय के रूप में वली फैज़ तथा हेड गर्ल के रूप में सारा लतीफ का चयन किया गया। हेड डिसिप्लिन प्रीफेक्ट के पद पर रिया सोनी एवं ज़ैद खान तथा हेड प्रीफेक्ट के रूप में श्रेया सिंह मौर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई। हाउस प्रणाली के अंतर्गत रेड हाउस के कैप्टन अमित कुमार एवं वाइस कैप्टन पूर्वी बारी, ब्लू हाउस के कैप्टन अमन कुशवाहा एवं वाइस कैप्टन हरीम यूसुफ, ग्रीन हाउस के कैप्टन आर्यन पटेल एवं वाइस कैप्टन वज़ीफ़ा महेक तथा येलो हाउस के कैप्टन शहरोज़ कामरान एवं वाइस कैप्टन ज़ैनब हाशमी को चयनित किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर नूरुद्दीन सैफी ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर उनके पद एवं दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी। प्रधानाचार्या इवांजली विल्सन ने सभी पदाधिकारियों को निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। समारोह में उपप्रधानाचार्य उपेंद्र राय, सीनियर कोऑर्डिनेटर कुलदीप सिंह, कोपल जायसवाल, श्वेता शालिनी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play