पचरुखी में नए राशन कार्ड बनाने का अभियान शुरू – Hindustan

पचरुखी, संवाददाता। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के सभी पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने के उद्देश्य से नए राशन कार्ड निर्माण का विशेष अभियान शुरू किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र के सभी छूटे हुए पात्र लाभुकों का प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड बनाया जाएगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। विभाग ने इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए 13 अगस्त तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। ​उन्होंने आगे बताया कि लाभार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था की गई है। स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से 14 जुलाई से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चालू है। वहीं, जो लाभुक ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं, वे अपना ऑफलाइन आवेदन प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ जाति, निवास व आय प्रमाण पत्र, परिवार का संयुक्त फोटो, आधार कार्ड, सक्रिय मोबाइल नम्बर और बैंक पासबुक की प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य किया गया है। प्रखंड प्रशासन ने क्षेत्र के सभी पात्र परिवारों से समय पर आवेदन जमा कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News