CJP प्रोटेस्ट: 24 घंटे में बातचीत के लिए 4 बार ऑफर, हर समय सरकार चर्चा को तैयार – Jagran

नीट परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों पर देशभर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसके बाद केंद्र सरकार ने आंदोलनकारियों से बातचीत की पहल …और पढ़ें
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन।
सरकार ने नीट आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत का प्रस्ताव दिया।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने छात्रों को चार ऑफर दिए।
पीएम मोदी ने पेपर लीक पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NEET परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के आरोपों ने देश भर के युवाओं में भारी आक्रोश भर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों की मांग को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल चुका है। जंतर-मंतर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र और विपक्षी दल सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में सुरक्षा और व्यवस्था का संकट खड़ा हो गया है।
ऐसे में अब इस बढ़ते जनआक्रोश और सड़कों पर गूंजते नारों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए बातचीत की पहल की है। सरकार ने साफ किया है कि वह छात्रों के भविष्य को लेकर बेहद गंभीर है और बिना किसी शर्त, किसी भी समय आंदोलनकारियों से संवाद करने के लिए तैयार है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आंदोलन कर रहे छात्रों से बात करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की हर बात सुनने और इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए पूरी तरह तैयार है।
CJP protest
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से पिछले 24 घंटों में छात्रों को बातचीत के 4 अलग-अलग ऑफर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा आपसे निवेदन है कि आप जब चाहें, जितने समय के लिए चाहें, बात कर सकते हैं। बातचीत स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के घर या उनके दफ्तर में हो सकती है।
केंद्रीय मंत्री ने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार परीक्षा लीक से जुड़े हर सवाल और छात्रों की सभी समस्याओं पर खुले मन से चर्चा करने को तैयार है।बता दें कि इससे पहले सोमवार को छात्रों और नेताओं के बीच हुई बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकल सका था।
CJP protest (1)
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि हमारे युवाओं का भविष्य और उनकी भलाई सबसे ज्यादा जरूरी है।
पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द से जल्द और सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए हम फास्ट-ट्रैक कोर्ट बना रहे हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
CJP protest (2)
गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीते दिनों भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को भी बंद किया गया।
बात अब अगर प्रदर्शनकारियों की मांग की करें तो इनकी मुख्य मांगें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली में बड़े और कड़े बदलाव और पेपर लीक के तनाव में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देना है। 
यह भी पढ़ें- दिल्ली के कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक सभी दुकान, दफ्तर व रेस्टोरेंट हो जाएंगे बंद; अचानक क्यों जारी हुआ आदेश?

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News