Motihari News: तिलावे नदी का तटबंध 50 फीट में टूटा,13 वार्डों की फसल तबाह – Hindustan

Motihari News: रामगढ़वा। प्रखंड क्षेत्र में तिलावे नदी में आई बाढ़ से पटनी पंचायत के ऊंचीभठिया गांव के सामने करीब 50 फीट तटबंध टूट जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बीडीओ राकेश कुमार सिंह एवं सीओ अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सुशांत कुमार को टूटे तटबंध की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मनरेगा की ओर से दो हजार सैंड बैग पंचायत को उपलब्ध कराए गए। पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों को लगाकर तटबंध की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया गया।

बताया जाता है कि तटबंध टूटने से पटनी पंचायत के करीब 13 वार्डों के खेतों में बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे बड़ी मात्रा में धान की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई। अब जब नदी का जलस्तर घटा है तो कई स्थानों पर खेतों में मोटी परत के रूप में बालू जमा हो गई है। किसानों के अनुसार लगभग 50 एकड़ कृषि भूमि पूरी तरह बालू से पट गई है, जिससे इस वर्ष उस जमीन पर खेती होने की संभावना बेहद कम है। वहीं कई खेतों में अब भी बाढ़ का पानी जमा रहने से किसानों की चिंता कम नहीं हुई है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने तथा बालू हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि तटबंध की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जा रही है। ताकि आगे किसी प्रकार की क्षति से बचा जा सके।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News