Sahibganj News: विद्यार्थियों से अवैध वसूली की शिकायत पर विद्यालय गेट पर प्रदर्शन – Hindustan

Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड के पश्चिमी जामनगर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय (जामनगर) में कार्यरत एक लिपिक पर कथित रूप से विद्यार्थियों व अभिभावकों से विभिन्न कार्यों के नाम पर अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले को लेकर गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों व विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की । ग्रामीणों एवं अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में नामांकन, ऑनलाइन आवेदन, साइकिल वितरण, विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र (टीसी) सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के नाम पर 20 से लेकर 500 रुपये तक ली जाती है। उनका कहना है कि कई ऐसे कार्य, जो सरकारी विद्यालय में निशुल्क होने चाहिए, उनके लिए भी स्टूडेंट्स और अभिभावकों से पैसे मांगे जाते हैं। इससे गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। मौके पर स्थानीय उत्तम कुमार मंडल ने बताया कि विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र (टीसी) निर्गत कराने के लिए भी स्टूडेंट एवं अभिभावकों से पैसे मांगे जाने की शिकायत है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्कूल के गेट पर प्रदर्शन करने में विपुल प्रमाणिक, पवन मंडल, फेकन मंडल, दीपक कर्मकार, पंचायत समिति सदस्य उत्तम कुमार मंडल, उज्ज्वल कुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया भूदेव चंद्र मंडल, मोहन मंडल, पियूष रजक एवं विक्रम कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

इधर,संबंधित लिपिक ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मैंने किसी भी छात्र या अभिभावक से निर्धारित फीस से ज्यादा राशि नहीं ली है, मुझ पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। यदि विभाग निष्पक्ष जांच कराएगा तो सच्चाई सामने आ जाएगी। इसबीच विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. ताहीर ने कहा कि विद्यार्थियों से पैसे लिए जाने की जानकारी मुझे नहीं है। यदि ऐसी शिकायत मिली है तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 08, विद्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण व अभिभावकगण।

यदि विद्यालय में किसी भी सरकारी कार्य के नाम पर अवैध रूप से राशि वसूले जाने की शिकायत मिलेगी तो इसकी गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बीपीओ कुणाल किशोर

अगर ऐसा कोई मामला हुआ है तो इसकी लिखित शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रॉबिन चंद्र मंडल , बीईईओ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News