खाड़ी क्षेत्र भारत के लिए आज भी है काफी अहम : प्रो. सुरेन्द्र – Hindustan

राजीव रंजन झा,दरभंगा। आज का भारत बदल चुका है। आज वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज पहले से कहीं अधिक मजबूत है। फिर भी एक सच आज भी वैसा ही है, खाड़ी क्षेत्र भारत के लिए आज भी बेहद अहम हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में खाड़ी संकट और भारतीय विदेश नीति विषयक सेमिनार में मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति प्रो. सुरेन्द्र मोहन झा ने उक्त बातें कही। प्रो. झा ने कहा कि खाड़ी देशों में यदि भविष्य में कभी बड़ा संघर्ष होता है, तो भारत के सामने अपने नागरिकों की सुरक्षा की चुनौती पहले से कहीं बड़ी होगी।

सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए पीजी राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि इस युद्ध ने हमें कई मुद्दे पर सोचने पर मजबूर किया है। इनमें से पहला मुद्दा ऊर्जा है, जिससे खाद और महंगाई जुड़ी हैं। दूसरा सैन्य सामान और टेक्नोलॉजी है। दुनिया में युद्ध का माहौल होने पर इनकी मांग बढ़ जाती है, इसलिए यह चुनौती और कठिन हो जाती है।

कार्यक्रम में डॉ. नीतू कुमारी, डॉ. मनोज कुमार, अनिल कुमार सिंह सहित कई शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News