Jaunpur News: सड़क पर हुए गड्ढों से हादसे का खतरा – Hindustan

Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बा में मुख्य मार्ग से थाना को जाने वाली डेढ़ किलोमीटर की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गये हैं। साथ ही सड़क की दोनों तरफ की पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। ऐसे में आवागमन में दुश्वारी के साथ ही हादसे का खतरा बना हुआ है। बारिश में खतरा और बढ़ जाता है। लोकनिर्माण विभाग बरसात से पूर्व इस सड़क की मरम्मत नहीं कराकर उदासीता और लापरवाही बरती है। इस मार्ग पर थाना के साथ ही कई स्कूल कालेज और अस्पताल भी है। जिससे आवागमन बराबर बना रहता है। स्कूल कालेज की वैन और बड़ी बसें भी चलती हैं।
ऐसे में सड़क पर हुए गड्ढे और क्षतिग्रस्त पटरी की वजह से वाहनों के असंतुलित होने की आशंका बनी रहती है। सड़क सकरी होने से और पटरी के क्षतिग्रस्त रहने से सबसे अधिक समस्या उन स्कूल और कालेज के बच्चों को होती है। जो साइकिल या बाइक से आते जाते हैं। उन्हें इस मार्ग पर बहुत ही संभलना पड़ता है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्थानीय अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, सुभाषचंद्र पाल, रोहित प्रताप पाल, संतोष सिंह, सत्येन्द्र यादव, सचिन यादव, उमेश पांडेय, प्रशांत वर्मा अन्य ने जिला प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए थाना मार्ग का चौड़ीकरण कर इसके निर्माण की मांग की है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News