2026 होंडा एडीवी 160 स्कूटर का हुआ भारत में ख़ुलासा! – BikeWale

होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया ने लंबे समय से चर्चित एडीवी 160 मैक्सी-एड्वेंचर स्कूटर को देश में पेश कर दिया है, जिसकी लॉन्चिंग आने वाले महीनों में हो सकती है। इसके साथ ही होंडा ने इंडिया के ग्रोइंग प्रीमियम स्पोर्टी स्कूटर सेग्मेंट में ऐंट्री कर ली है। यहां एडीवी 160 का मुक़ाबला हीरो ज़ूम 160, यामाहा एरॉक्स 155 और अप्रिलिया SR 175 से होगा।
एडीवी 160 अपने एड्वेंचर-इंस्पायर्ड स्टाइलिंग के साथ रेगुलर स्कूटर्स से बिल्कुल अलग नज़र आता है। इसमें लंबी अड्ज़स्टेबल विंडस्क्रीन, ड्युअल एलईडी हेडलैम्प्स, मस्कुलर बॉडीवर्क, हैंडगार्ड्स, स्टेप्ड सीट और ज़्यादा ग्राउंड क्लियरेंस दी गई है, जिससे यह रग्ड लुक देता है। इसमें स्टील फ्रेम का यूज़ किया गया है और सस्पेंशन के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फ़ोर्क्स और ट्विन रियर शॉक अब्जॉर्बर मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक के साथ ड्युअल-चैनल एबीएस दिया गया है। स्कूटर 14-इंच फ्रंट और 13-इंच रियर वील्स पर चलता है।
होंडा एडीवी 160 में 156.9cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 16.09bhp का पावर और 14.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन E85-कम्पैटिबल है और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें होंडा का आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी मिलता है, जिससे फ़्यूल इफ़िशिंसी बढ़ती है। स्कूटर 14-इंच वील्स पर चलता है।
फ़ीचर्स की बात करें तो, एडीवी 160 में टीएफ़टी डिस्प्ले के साथ होंडा रोडसिंक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, ट्रैक्शन कंट्रोल (होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल) और 27-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज़ मिलता है, जिसमें फुल-फेस हेल्मेट भी आ सकता है।
एडीवी 160 के साथ होंडा ने प्रीमियम स्कूटर स्पेस में स्ट्रॉन्ग कंटेंडर पेश किया है। यामाहा एरॉक्स 155 इस सेग्मेंट में सबसे ज़्यादा परफ़ॉरमेंस-ओरिएंटेड ऑप्शन है, लेकिन एडीवी 160 एड्वेंचर-टूरिंग डिज़ाइन, ज़्यादा ग्राउंड क्लियरेंस और बेहतर प्रैक्टिकलिटी के साथ ख़ुद को अलग साबित करता है।
अनुवाद – शोभित शुक्ला
14 Jul 2026
03 Jul 2026
30 Jun 2026
17 Jun 2026
10 Jun 2026
20 Jul 2026
21 Jul 2026
20 Jul 2026
21 Jul 2026
24 Jul 2026
23 Jul 2026
23 Jul 2026
22 Jul 2026
22 Jul 2026
₹ 1,10,000
₹ 90,000
₹ 2,00,000
मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
हमसे जुड़िए
मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
©CarTrade Tech.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News