Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा बड़का टोला में एक माह पहले रोपी गई धान की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट करने के आरोप में छह नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस संबंध में सराय थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी राजेश यादव ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि हथौड़ा बड़का टोला स्थित उनकी पैतृक जमीन पर करीब एक माह पूर्व धान की रोपाई की गई थी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग पहले से ही धान की फसल पलटवा देने की धमकी दे रहे थे। इनमें हथौड़ा बड़का टोला के तीन तथा माहपुर के तीन लोग शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार, 21 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे सभी छह नामजद आरोपित 8-10 अज्ञात लोगों के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे और धान की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया।
सूचना मिलने पर जब वह अपने पुत्र के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी आरोपित उग्र बने रहे। इसके बाद उन्होंने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर छह नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play