नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के बीच पेट्रोल-डीजल व अन्य ईंधन की कीमतें बढ़ने, सप्लाई चेन बाधित होने और मौसम संबंधी अनिश्चितता के बीच देश में खाद्य वस्तुओं की कीमतों बढ़ रही हैं। अप्रैल के बाद से कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। प्याज, टमाटर और आलू की कीमतों में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई। यही नहीं जुलाई के पहले 20 दिनों में इनके दाम में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है। आरबीआई की तरफ से जारी मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अल नीनो की स्थिति और मानसून की असमान प्रगति के कारण खरीफ की बुआई में कुछ देरी हुई है जिसके चलते आने वाली फसलों की पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। इससे साफ है कि आने वाले महीनों में भी कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर महंगाई का असर बना रह सकता है।
रिपोर्ट कहती है कि देश में मांस, खाद्य तेल, फल और मसालों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। इन सभी की कीमतों में आठ फीसदी से अधिक का उछाल आया है। ईंधन की महंगाई मई में 1.9 प्रतिशत थी, जो जून में बढ़कर 4.5 फीसदी पर पहुंची। इतना ही नहीं, जुलाई के शुरुआती आंकड़ों में भी खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर दबाव देखा जा सकता है। आलू, प्याज, टमाटर थाली में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली इन तीनों खाद्य वस्तुओं के दामों में अप्रैल के बाद से तेजी का दौर बना हुआ है जो अभी तक कायम है।
आंकड़े बताते हैं कि आम आदमी के जीवन से जुड़ी सेवाएं भी लगातार महंगी हो रही हैं। आरबीआई ने सालाना आधार पर कीमतों की तुलना के बाद सूचकांक बनाया है जो दिखाता है कि लोगों के खानपान और आवास से जुड़ी सेवाओं में अप्रैल तक सालाना आधार पर सबसे अधिक 37 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त अन्य सेवाओं के दामों में भी भारी वृद्धि हुई है, जिससे लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा है। ऐसे में अगर पश्चिम एशिया संकट जारी रहता है और मानसून की स्थिति सामान्य नहीं होती है तो आने वाले महीनों में भी महंगाई का बड़ा झटका लग सकता है।
सेवा वृद्धि (सूचकांक के हिसाब से) प्रतिशत मेंआवास और खानपान 37.2खुदरा व्यापार 30.8रियल एस्टेट 27.7टेलीकम्यूनिकेशन 22.8कानूनी सेवाएं 19.2सड़क परिवहन 18.5भंडारण 18.2प्रोफेशन व तकनीकी सेवाएं 16.5बीमा 15.6थोक व्यापार 15.5बैंकिंग सेवा 12.2————————
उत्पाद बढ़ोतरी (प्रतिशत में)प्याज 23.9आलू 5.9सरसों तेल 1.3सूरजमुखी 1.0पाम ऑयल 1.0मूंगफली तेल 0.8चना दाल 0.5अरहर दाल 0.1मूंग दाल 0.2चावल 1.8गेहूं 0.6नोट: यह आंकड़े 01-20 जुलाई की अवधि से संबंधित है, जो बीते महीने की समान अवधि की तुलना में औसत कीमतों में परिवर्तन को दर्शाते हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play