Fatehpur News: अघोषित बिजली कटौती से हलकान उपभोक्ता – Hindustan

Fatehpur News: फतेहपुर। उमस भरी गर्मी और धान की रोपाई के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से जिले में लोड बढ़ गया है। इसके चलते अघोषित बिजली कटौती के साथ-साथ फॉल्ट की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। हालांकि, बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने उपकेंद्रों पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मरों तथा वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हाल ही में मलवां उपखंड के अंतर्गत नीलकोठी उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई गई है। इसके बाद जहानाबाद उपकेंद्र की भी क्षमता वृद्धि की गई है।
इसके अलावा विभाग द्वारा 100 से अधिक वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य भी कराया जा रहा है। बढ़े हुए बिजली लोड के कारण उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती और उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए विभाग क्षमता वृद्धि के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुधार कार्य भी करा रहा है। विभाग के अनुसार, बिजनेस प्लान के तहत चिन्हित स्थानों पर कराए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली गई है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।अधीक्षण अभियंता (एसई) अनिल वर्मा ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत करीब आधा दर्जन उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही 50 से अधिक वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई जाएगी। इससे आने वाले समय में उपभोक्ताओं को बेहतर और अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News