केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों के विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी व तकनीकी आधारित बनाने के उद्देश्य से कर्मचारी चयन आयोग (मध्य क्षेत्र) की ओर से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और बिहार के केंद्र समन्वयकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला एक होटल में आयोजित की गई। कार्यशाला के दौरान केंद्र समन्वयकों को एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से विकसित एग्जामसेफ एप्लीकेशन एवं सुचिता पोर्टल के संबंध में जानकारी दी गई। इन डिजिटल प्लेटफॉर्मों के माध्यम से परीक्षा की प्रभावी एवं पारदर्शी निगरानी, विभिन्न प्रतिवेदनों के समयबद्ध प्रेषण, परीक्षा संबंधी सूचनाओं के प्रबंधन तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक सरल और सुगम बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
केंद्र समन्वयकों को परीक्षा के दौरान अपनाई जाने वाली मानक प्रक्रियाओं, परीक्षा की निगरानी, रिपोर्टिंग व्यवस्था तथा विभिन्न परिस्थितियों में प्रभावी निर्णय लेने के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया जिससे वे अपनी जिम्मेदारी का अधिक दक्षता के साथ एवं प्रभावी निर्वहन कर सकें।केंद्र समन्वयकों ने परीक्षा संचालन के दौरान आने वाली विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों पर भी चर्चा की। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों के सुझावों एवं अनुभवों को संज्ञान में लिया ताकि भविष्य में परीक्षा संचालन को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के साथ अभ्यर्थियों की सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। दो सत्रों में आयोजित कार्यशाला में लगभग 80 केंद्र समन्वयकों ने भाग लिया। इस अवसर पर उप निदेशक बीके श्रीवास्तव व प्रमोद कुमार, सहायक निदेशक अनुज कुमार जायसवाल, राधा रमण झा, शिव प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play