सरकार अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर लगातार संपर्क में है, जिसका लक्ष्य 2030 तक व्यापार को 500 अरब डॉलर तक बढ़ाना है। …और पढ़ें
अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भारत संपर्क में।
2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य निर्धारित।
अमेरिकी आयात शुल्क पर हितधारकों से परामर्श जारी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि वह सभी घटनाक्रमों पर नजर रखे हुए है और द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत के लिए अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में है।
राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सरकार अमेरिका द्वारा लगाए गए आयात शुल्क से जुड़े मुद्दों पर किसानों, कृषि निर्यातकों, उद्योग संगठनों, मंत्रालयों/विभागों और निर्यात संवर्धन परिषदों जैसे संबंधित पक्षों के साथ लगातार बातचीत कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अमेरिका द्वारा लगाए गए आयात शुल्क से जुड़े मुद्दों पर राज्यों से मिले सुझावों पर भी ध्यान दिया है। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर फरवरी, 2025 में दोनों पक्षों के नेताओं की बैठक के बाद शुरू हुई थी, जिसमें दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डालर तक बढ़ाने के लिए मिशन 500 का लक्ष्य अपनाया था।
यह भी पढ़ें- ब्लैक सी में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जताई गहरी चिंता