राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को रोमानिया की कंपनियों से भारत की प्रगति में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी में अभी काफी संभावनाएं मौजूद हैं। भारत-रोमानिया व्यापार मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। देश की आर्थिक वृद्धि मजबूत, व्यापक आर्थिक आधार, कुशल कार्यबल और सुधारों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता से संचालित हो रही है।
राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में लगातार वृद्धि हुई है, लेकिन यह अभी भी अपनी वास्तविक क्षमता से काफी कम है। भारतीय कंपनियां रोमानिया को यूरोपीय बाजार में प्रवेश के लिए रणनीतिक केंद्र के रूप में देख रही हैं, वहीं रोमानिया की कंपनियों के लिए भारत में नए अवसर उपलब्ध हैं। राष्ट्रपति ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को दोनों पक्षों की रणनीतिक साझेदारी का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि लगभग दो अरब लोगों के संयुक्त बाजार और करीब 25 खरब डॉलर के आर्थिक आकार वाला यह समझौता दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदारियों में से एक होगा। इससे व्यापार, निवेश और मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं को बढ़ावा मिलेगा。
राष्ट्रपति मुर्मु मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित की गईं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को शुक्रवार को रोमानिया के बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज (बीयूईएस) ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। उन्हें यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टर ऑनोरिस कॉसा की उपाधि प्रदान की गई, जो विश्वविद्यालय का सर्वोच्च शैक्षणिक सम्मान है। यह सम्मान शिक्षा, सार्वजनिक सेवा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट हस्तियों को दिया जाता है। मुर्मु ने कहा कि यह प्रतिष्ठित मानद उपाधि पाकर वह स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। वह इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वीकार कर रही हैं। उन्होंने इसे भारत और रोमानिया के लोगों के बीच गहरी और स्थायी मित्रता का प्रतीक बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play