Patna News: सेवानिवृत्त कर्मचारी जय चंद्र चौधरी और उनके परिवार को रस्सी से बांधकर छह डकैतों ने नकदी और 15 लाख के जेवरात ले गए। घटना शुक्रवार सुबह 7:30 बजे बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन से सटे बुढाउद्दीनचक गांव की है। डकैत हथियार से लैस थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक गमछी बरामद किया गया है। जयचंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि वह छत पर कपड़ा सुखाने गए थे। तीसरे तल्ले पर स्थित स्टोर रूम का दरवाजा खुला देखकर जब वह अंदर झांके तो छह नकाबपोश डकैतों ने उन्हें पकड़ लिया। मुंह बंद कर हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए।
इसके बाद नीचे जाकर डकैतों ने जयचंद्र के पुत्र रुस्तम कुमार, पुत्री संध्या और पत्नी को भी बांध दिया। डकैतों ने आलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 15,000 रुपये नकद लूट लिए। डकैत करीब आधे घंटे तक घर में रहे, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। किसी तरह हाथ-मुंह खोलकर जयचंद्र ने शोर मचाया तो डकैत भाग निकले। स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।थानाध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। स्वान दस्ता बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार के पूर्वी छोर तक गया, लेकिन डकैतों का कोई सुराग नहीं मिला। आशंका है कि डकैत किसी ट्रेन में सवार होकर फरार गये। आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जयचंद चौधरी के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है,लेकिन उसमें डकैत नजर नहीं आ रहे हैं।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play