सुपौल : एनीमिया की समय पर पहचान कर करें जांच, सबको मिले लाभ – Hindustan

सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को स्वास्थ्य-शिक्षा विभाग एवं आईसीडीएस के पदाधिकारियों के साथ एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम सावन कुमार ने एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कैंप मोड में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि एनीमिया की समय पर पहचान, जांच, उपचार एवं आवश्यक पोषण संबंधी परामर्श प्रत्येक लक्षित लाभार्थी तक सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक बच्चों, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं की एनीमिया जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें तथा आवश्यकतानुसार संयुक्त रूप से जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल जांच तक सीमित न रहकर एनीमिया की रोकथाम एवं उपचार को सुनिश्चित करना है, ताकि एनीमिया के कारण किसी भी बच्चे, किशोरी अथवा गर्भवती महिला की मृत्यु न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं मिशन मोड में कार्य करें। बैठक में डीडीसी इंद्रवीर कुमार, सीएस डॉ बाबू साहब झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-सह-जिला योजना समन्वयक बाल कृष्ण चौधरी, आईसीडीएस डीपीओ अंजू कुमारी, व शिक्षा विभाग के डीपीओ आलोक कुमार मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News