Biharsharif News: जनता की समस्याओं का समाधान करना सर्वोच्च प्राथमिकता डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिये निर्देश जमीन परिमार्जन, बिजली बिल, पानी से जुड़े मामले आये अधिक फोटो 24मनोज02 – कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम शेखर आनंद।
शेखपुरा, निज संवाददाता। डीएम शेखर आनंद ने अपने कार्यालयमें ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाकर जिले के दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे फरियादियों समस्याएं सुनी। आवेदनों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। डीएम ने सख्त लहजे में अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। किसी भी फरियादी को अपने काम के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े इसका ख्याल रखें।
जनता दरबार में कुल 41 आवेदन आये। इनमें जमीन का परिमार्जन, मापी, जमाबंदी में सुधार,बिजली बिल में सुधार, पेयजल आपूर्ति, नाली-पइन की सफाई, सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मुआवजा दिलाने, घाटकुसुम्भा उच्च विद्यालय की ढही बाउंड्री वॉल की जांच कराने, वृंदावन पहाड़ को विरासत की सूची में शामिल करने, सिंचाई के लिए बोरिंग तक तार लगवाने, राशन कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की मांगें की गयीं। मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play