Patna News: जुमे की नमाज से पहले गंगा नदी में नहाने गये दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब हाथीदह थाना क्षेत्र की दरियापुर पंचायत की है। मृतक की पहचान दरियापुर निवासी जाहिद का पुत्र जैद (16) और मोहम्मद जमशेद का पुत्र रेहान (11) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरियापुर में एक साथ दो दोस्तों की मौत से मातम पसरा है। परिजनों के अनुसार, जैद और रेहान जुमे की नमाज अदा करने से पहले दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गए थे। बरसात के कारण गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।
दोनों को खतरे का अंदाजा नहीं था और वे पानी में डूबने लगे। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकालकर इलाज के लिए मरांची पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ जैद और रेहान की मौत से दरियापुर गांव में मातम पसरा है। दोनों के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अवैध खनन बना हादसे का कारण : स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के पीछे अवैध खनन प्रमुख कारण है। दरियापुर इलाके में जगह-जगह अवैध खन के कारण गंगा नदी के रिवर बेड में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पानी कम होने पर गड्ढे दिख जाते थे, लेकिन जलस्तर बढ़ने से वे दिखाई नहीं दे रहे। लोगों का आरोप है कि प्रशासन न तो अवैध खनन पर लगाम लगा पा रहा है और न ही खतरों से लोगों को आगाह कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खतरनाक जगहों को चिन्हित करने की मांग की है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play