Supaul News: सुपौल : सड़क हादसे में युवक की मौत, Supaul Hindi News – Hindustan

Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच 27 पर झाझा गांव के पास गुरुवार की रात करीब 11बजे में ट्रक की ठोकर से बनैनिया पंचायत के अरविंद राम 26 साल की मौत हो गई। घटना के संबंध मेंबताया जा रहा है कि बनैनिया पंचायत के स्वर्गीय रामस्वरूप राम के 26 वर्षीय पुत्र अरविंद राम झाझा गांव के पास एनएच 27 पार कर दुकान सामान खरीदने के लिए जा रहा था। तभी सिमराही से निर्मली की और तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक ने अरविंद राम को ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने घायल अरविंद राम को सीएचसी भपटियाही लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक अरविंद राम के लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
भपटियाही थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा फिलहाल आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलनेक बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अरविंद राम को तीन पुत्र है। घटना को लेकर मृतक के माता बुधनी देवी, पत्नी रीना देवी, तीन पुत्र सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र कुमार का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News