Garhwa News: चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल – Hindustan

Garhwa News: चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल खरौंधी पुलिस की विशेष छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गएखरौंधी, प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट और कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के नेतृत्व में संचालित अभियान में थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल के जवानों ने विभिन्न गांवों में सघन छापेमारी की। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात में चलाए गए विशेष अभियान का उद्देश्य थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों, वारंटियों व कुर्की आदेश वाले आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ न्यायालय से जारी वारंट एवं कुर्की आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने ऐसे लोगों से स्वयं न्यायालय अथवा थाना में उपस्थित होकर कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की भी अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News