Bijnor News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज इंटर हाउस मैथ्स और बायोलॉजी क्विज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूल के चार हाऊस गो गेटर, गोल अचीवर, वेव राइडर, गेम चेंजर के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गणित में विजयी हाउस कक्षा 1 और 2 में गेम चेंजर रहा जिसमें परिशा गुप्ता, प्रत्यूष राठी, विवान और कृषांक सिंह सिसोदिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मैथ क्विज में कक्षा 1 से 12 तक और बायोलॉजी क्वीज में कक्षा 11 से 12 के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । इस प्रतियोगिता में गणित और बायोलॉजी के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न शामिल थे।
छात्रों ने त्वरित उत्तर देने की क्षमता, तार्किक सोच और समस्या समाधान कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। प्रतियोगिता में कुल चार राउंड आयोजित किए गए। जिनमें अंकों के आधार पर प्रत्येक हाउस का मूल्यांकन किया गया। गणित में कक्षा 1 और 2 में मंच संचालन शिक्षिका अंजलि मलिक ने , कक्षा 3 और 4 में एंकरिंग शिक्षिका दीपा पांडे ने कक्षा 5 और 6 में एंकरिंग शिक्षिका सौम्या विशनोई ने ,कक्षा 7 और 8 में एंकरिंग शिक्षिका काजल हल्द्वानी ने, कक्षा 9 में एंकरिंग शिक्षक आकाश पांडे ने, कक्षा 11 और 12 में एंकरिंग शिक्षक कुलदीप ने की। सभी ने विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को प्रस्तुत किया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन में छात्रों ने न केवल अपने गणित और बायोलॉजी ज्ञान को बढ़ाया बल्कि टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्त्व को भी समझा। पुरस्कार वितरण समारोह में ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play