साइबर हमलों से निपटने को 140 सैन्यकर्मी तैयार – Hindustan

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय सेना के 140 सैन्यकर्मी अब दुश्मनों को साइबर अटैक का भी जवाब दे सकेंगे। साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर ये सैन्यकर्मी साइबर हमलों से निपटने के लिए तैयार हैं। इन सैन्य कर्मियों को आईआईटी कानपुर में स्थापित सी3आई हब के वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षित किया है। ये सभी सैन्यकर्मी सेंट्रल कमांड के हैं, जिसमें सैनिकों से लेकर अधिकारी तक शामिल हैं। यह दूसरा बैच था, जिसमें 70 सैन्यकर्मियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मिसाइल, ड्रोन जैसे सीधे हमलों के अलावा साइबर अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने के लिए भारतीय सेना ने अब साइबर सुरक्षा की भी फोर्स बढ़ाना शुरू कर दिया है।
आईआईटी कानपुर उनकी मदद कर रहा है। संस्थान के सी3आई हब की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण के दूसरे बैच में लखनऊ स्थित सेंट्रल कमांड मुख्यालय के 70 सैन्यकर्मियों ने हिस्सा लिया। छह माह के हाइब्रिड साइबर सुरक्षा प्रमाणन कार्यक्रम रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा क्षेत्रों के लिए कुशल और उद्योग-उन्मुख साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसे दो चरणों में संचालित किया गया। तीन माह का बेसिक मॉड्यूल और तीन माह का एडवांस्ड मॉड्यूल। प्रत्येक चरण में 24 ऑफलाइन सत्र (प्रत्येक तीन घंटे) और 12 ऑनलाइन सत्र (प्रत्येक दो घंटे) आयोजित किए गए। प्रत्येक मॉड्यूल में कुल 96 घंटे का प्रशिक्षण दिया गया। बेसिक मॉड्यूल में 45 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, एडवांस्ड मॉड्यूल में केवल बेसिक मॉड्यूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिभागियों को ट्रेनिंग दी गई।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News