Dhanbad News: शहर में शनिवार को एक बार फिर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह करीब 10 बजे से श्रमिक चौक से बैंक मोड़ तक लंबा जाम लग गया, जिसका असर सीधे बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर देखने को मिला। ओवरब्रिज के एक लेन पर वाहन घंटों रेंगते रहे। दोपहर करीब 12:30 बजे तक हालात सामान्य नहीं हो सका। ढाई घंटे तक लगे जाम ने हजारों लोगों को परेशान किया। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, उनके अभिभावकों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को उठानी पड़ी। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। शनिवार होने के कारण शहर के कई निजी विद्यालयों में पेरेंट्स-टीचर बैठक थी। बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों के साथ स्कूलों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान श्रमिक चौक पर ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने का खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड़ा। चौक पर ऑटो और टोटो चालकों ने मनमाने तरीके से सड़क पर ही वाहन खड़े कर सवारी बैठानी शुरू कर दी। सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और देखते ही देखते लंबी कतार लग गई。
जाम का दूसरा बड़ा कारण गया पुल अंडरपास बना। यहां पहले से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। शनिवार को किसी ने पीएनजी गैस की पाइप सड़क पर फैला दी थी। पाइप से बचने के लिए वाहन चालकों को काफी धीमी गति से निकलना पड़ा। इससे अंडरपास पर वाहनों की रफ्तार थम गई और पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसका सीधा असर श्रमिक चौक, बैंक मोड़ थाना, ओवरब्रिज और आसपास की सड़ों पर पड़ा।
जाम में फंसे लोगों ने बताया कि कुछ ही दूरी तय करने में 30 से 45 मिनट तक का समय लग गया। कई कर्मचारी कार्यालयों में देर से पहुंचे तो अभिभावकों को स्कूलों में निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंचना पड़ा। एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहन भी जाम में फंसते नजर आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play