मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे होने के मौके पर शनिवार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जगदीशपुर नगर, प्रखंड और पंचायत स्तर पर राज्य स्तरीय लाइव प्रसारण कार्यक
मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश के आलोक में पूर्वाह्न 11 बजे सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन के सभागार में बीडीओ क्रांति कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से सीएम औऱ दोनों उप मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और भविष्य की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी विश्वास आनंद, एमओ अमृता कुमारी, बीपीआरओ ज्योति कुमारी, प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार, आवास पर्यवेक्षक रिपु दमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.