Kanpur News: कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ गांव के पास रजबहे में रविवार को एक महिला का शव उतराता मिला। जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रमीणों की मदद से शव को रजबहे से बाहर निकलवाकर छानबीन की। उसके पास से पहचान का कोई अभिलेख आदि बरामद नहीं होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसपर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज । अकबरपुर क्षेत्र के मटियामऊ गांव के पास से निकले राजबहे में रविवार को एक महिला का निर्वस्त्र शव पुलिया के पास में उतराता मिला।
वहां से निकले लोगों से जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां पहुंच गई। सूचना पर रूरवाहार चौकी प्रभारी राम किशुन वर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचने के बाद ग्राामीणें की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना होने व उसके शरीर पर कोई कपड़ा आदि नहीं होने से पुलिस के प्रयास के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने महिला के दूर से बहकर यहां आने की संभावना जताई। मौके पर पहुंची फोरेंसक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। चौकी प्रभारी रूरवाहार ने बताया कि मृतका की उम्र 35 साल के करीब है। रजबहे में उसका शव कहीं दूर से बहकर आया है। मृतका की पहचान का प्रयास व छानबीन की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play