August Gochar 2026: अगस्त में होंगे ग्रहों के सबसे बड़े गोचर, सूर्य, मंगल और बुध चमकाएंगे 4 राशियों की किस्मत – AajTak

Feedback
Grah Gochar August 2026: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से साल 2026 का अगस्त महीना बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान ग्रहों के सेनापति मंगल से लेकर ग्रहों के राजा सूर्य और राजकुमार बुध अपनी चाल बदलकर विभिन्न राशियों में प्रवेश करेंगे. ग्रहों के इन बड़े फेरबदल से आसमान में कई शुभ योगों का निर्माण होगा, जिसका सीधा असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा.
अगस्त के महीने में करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस महीने कौन-सा ग्रह किस तारीख को राशि बदलेगा और किन भाग्यशाली राशियों को इसका बंपर लाभ मिलने वाला है.
अगस्त 2026 में कब-कब होगा ग्रहों का गोचर?
शुक्र का गोचर (1 अगस्त): महीने की शुरुआत में ही 1 अगस्त को वैभव के कारक शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. चूंकि यह शुक्र की नीच राशि है, इसलिए इस दौरान प्रेम संबंधों और आर्थिक मामलों में बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है.
मंगल का गोचर (2 अगस्त): ऊर्जा और साहस के प्रतीक मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में गोचर करेंगे. इसके प्रभाव से जातकों में गजब का उत्साह, कार्यक्षमता और नए कामों को करने की लगन देखने को मिलेगी.
बुध का गोचर (5 अगस्त): 5 अगस्त को बुध कर्क राशि में कदम रखेंगे. यहां सूर्य और गुरु के साथ मिलकर बुध बुधादित्य राजयोग और ‘त्रिग्रही योग’ जैसे बेहद शक्तिशाली संयोग बनाएंगे, जो कई लोगों के लिए वरदान साबित होंगे.
सूर्य का गोचर (17 अगस्त): ग्रहों के राजा सूर्य 17 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में विराजमान होंगे. सिंह राशि में सूर्य का आना मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी कराएगा.
बुध का दूसरा गोचर (22 अगस्त): महीने के अंत में 22 अगस्त को बुध एक बार फिर राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे.
किन राशियों के लिए लकी साबित होगा अगस्त 2026?
मिथुन राशि (Gemini): अगस्त का महीना आपके लिए नई उपलब्धियों के दरवाजे खोलेगा. लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने के शानदार योग हैं.
सिंह राशि (Leo): सूर्य का आपकी ही राशि में गोचर आपके भीतर एक अलग ही ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. उच्च अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. हालांकि, बड़े वित्तीय फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें.
तुला राशि (Libra): इस महीने भाग्य का पूरा पहिया आपके पक्ष में घूमेगा. शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं. दांपत्य जीवन और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.
मकर राशि (Capricorn): अगस्त का महीना मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मजबूती लेकर आ रहा है. दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी. नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है. मेहनत और भाग्य के संगम से आपके सारे महत्वपूर्ण कार्य बनते चले जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News