Lucknow News: गौतमबुद्ध नगर के तैराकों ने जलवा – Hindustan

Lucknow News: केडी सिंह बाबू स्टेडियम तरणताल में आयोजित 40वीं सबजूनियर एवं 55वीं जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप का शानदार समापन गौतमबुद्ध नगर की शानदार बादशाहत के साथ हुआ। उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 500 से अधिक तैराकों ने भाग लिया, लेकिन जीबी नगर के तैराकों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी पर बढ़त बनाए रखी। जीबी नगर ने बालक एवं बालिका ग्रुप- वन और ग्रुप-टू दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने ग्रुप-वन में 11 और ग्रुप-टू में 11 स्वर्ण पदक जीतकर कुल 22 स्वर्ण पदकों के साथ प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। टीम की इस शानदार सफलता में कई युवा तैराकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में गौतमबुद्ध नगर के वेदांत चंद्रा और उत्सा गंगवार ने सर्वाधिक पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता के सबसे सफल तैराकों में जगह बनाई। वहीं शारवी वर्मा और शायला भाटी ने चार-चार स्वर्ण पदक जीतकर टीम की सफलता को और मजबूती दी। जीबी नगर के इन खिलाड़ियों के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने टीम को सभी वर्गों में बढ़त दिलाई।

अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कन्नौज के यथार्थ सिंह यादव, गाजियाबाद की अर्पिता सिंह और अयोध्या के कृष्ण यादव ने भी पाँच-पाँच स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मेजबान लखनऊ की टीम इस बार स्वर्ण पदक से भले ही दूर रही, लेकिन खिलाड़ियों ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए दो रजत और एक कांस्य सहित कुल तीन पदक अपने नाम किए। महिला वर्ग में वत्सला दुबे ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 200 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में दो रजत पदक जीतकर मेजबान टीम का मान बढ़ाया। वहीं पुरुष वर्ग में अंचित सिन्हा ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. आरपी सिंह (निदेशक खेल, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं अन्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News