Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। जमीन की कब्जेदारी की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने निर्माण को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार ने दरोगा का बाउंड्री तोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वायरल वीडियो में एक सिपाही फावड़े से बाउंड्री को तोड़ता दिख रहा है। वायरल वीडियो के सीओ संदीप कुमार सिंह ने जांच शुरू की है।कैरूआ के संजय शास्त्री का अपने चाचा रजनीश से जमीन के बंटवारे का विवाद था। संजय ने खेत में बने घर के पास खाली जगह में बाउंड्री कर ली।उनके चाचा रजनीश ने थाने में अवैध कब्जा की शिकायत की। आरोप है शिकायत के निस्तारण को दरोगा और सिपाही पहुंचे।
लेकिन संजय शास्त्री घर में मौजूद नहीं थे। महिलाएं घर में थी। महिलाओं की मौजूदगी में दरोगा ने खुद ही संजय शास्त्री की बाउंड्री तोड़नी शुरू कर दी। जबकि सिपाही बाउंड्री की ईंटे फावड़े से हटाने लगा। संजय शास्त्री के घर की महिलाओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। उन्होंने सीओ संदीप कुमार सिंह से शिकायत की। आरोप है कि वीडियो वायरल किए जाने के बाद दरोगा ने संजय शास्त्री और उनके परिवार पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया। वायरल वीडियो में दरोगा नवनिर्मित बाउंड्री को लात मारकर तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play