गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की ऑटो खड़े ट्रक से टकराई, सास-दामाद की मौत, 10 घायल – AajTak

Feedback
बिहार के बेगूसराय में गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. सिमरिया गंगा घाट से स्नान कर बरौनी रेलवे स्टेशन जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में सास और दामाद की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए.
मृतकों की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी निवासी 45 वर्षीय ललित साह और मुन्नी देवी के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में दामाद और सास थे. सभी घायल और मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बेगूसराय के होटल में ठहरा कारोबारी, कमरे से 3 लाख रुपये और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही गढ़हारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
सुबह गंगा स्नान के लिए निकला था परिवार
जानकारी के मुताबिक, मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से एक ही परिवार के 12 लोग रविवार सुबह करीब 4 बजे सिमरिया गंगा स्नान के लिए निकले थे. सुबह करीब 10 बजे सभी श्रद्धालु सिमरिया घाट पहुंचे और धार्मिक स्नान किया.
स्नान के बाद परिवार ने बरौनी रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से वापस मधुबनी लौटने की योजना बनाई. इसके लिए सभी ने एक ऑटो रिजर्व किया और स्टेशन की ओर रवाना हो गए.
रास्ते में गढ़हारा थाना क्षेत्र के पीपरा डीह के पास यह सफर अचानक मातम में बदल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो काफी तेज रफ्तार में चल रहा था.
बेगूसराय
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, चालक फरार
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जीरोमाइल से आगे बढ़ने के बाद ऑटो चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. ऑटो में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.
घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से पहले ऑटो में बैठे लोगों ने कई बार चालक से वाहन धीमा चलाने को कहा था, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी.
अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी
हादसे में ललित साह के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनकी सास मुन्नी देवी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया.
घायलों में सीता देवी, आरती कुमारी, रेखा देवी समेत बच्चों सहित कुल 10 लोग शामिल हैं. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
गढ़हारा थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि तेज रफ्तार ऑटो ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मारी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक और ऑटो दोनों को जब्त कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News