Motihari News: हरसिद्धि । थाना क्षेत्र के मुरारपुर बघउत में नवविवाहिता कविता कुमारी की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता सुरेंद्र राय के आवेदन पर पुलिस ने पति रणधीर कुमार समेत नौ लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
मृतका के पिता सुरेंद्र राय, निवासी बलथरवा गांव, थाना पिपरा कोठी ने हरसिद्धि थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री कविता कुमारी की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। सास, ससुर एवं अन्य परिजनों द्वारा बार-बार अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती थी। आवेदन में कहा गया है कि पहले भी 50 लाख रुपये की मांग की गई थी और राशि नहीं देने पर बेटी की हत्या कर देने की धमकी दी गई थी। इस दौरान कई बार मारपीट की घटनाएं भी हुई थीं, जिनमें सामाजिक स्तर पर समझौता कराया गया था।
आवेदन के अनुसार शनिवार की सुबह सूचना मिली कि कविता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। जब परिजन ससुराल पहुंचे तो घर के सभी सदस्य फरार मिले। घटना की सूचना मिलने पर हरसिद्धि पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर पति रणधीर कुमार, ससुर रामबाबू यादव सहित कुल नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है तथा सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play