Motihari News: पांच पैक्स अध्यक्षों से शोकॉज – Hindustan

Motihari News: मोतिहारी। जिले में अवशेष सीएमआर (चावल) जमा कराने में हो रहे विलंब को लेकर छुट्टी के दिन रविवार को पैक्स व व्यापारमंडल का भौतिक सत्यापन किया गया। राईस मिलरों के मिलों की कुटाई क्षमता का निरीक्षण किया गया। इसके लिए सहकारिता विभाग के द्वारा सभी प्रखंड के बीसीओ को जवाबदेही सौंपी गयी थी। बीसीओ की जांच में पांच पैक्स गोदाम बंद पाये गये। बीसीओ की रिपोर्ट पर डीसीओ प्रिंस अनुपम ने सभी पैक्स अध्यक्षों से जवाब-तलब किया है। साथ ही बीसीओ से भौतिक सत्यापन कराते हुए इसकी रिपोर्ट तलब की है। डीसीओ ने बताया कि कल्याणपुर प्र्रखंड में चार व संग्र्रामपुर प्रखंड में एक पैक्स गोदाम बंद पाया गया, जिससे उसका भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है।
इसमें कल्याणपुर प्रखंड के भुवन छपरा,परसौनी वाजिद व पकड़ीदीक्षित पैक्स शामिल है। इसके अलावा संग्रामपुर प्रखंड के दक्षिणी बरियरिया पैक्स गोदाम बंद पाया गया है। डीसीओ श्री सिंह ने बताया कि सभी पांच पैक्स को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत करीब 99 हजार 662 मीट्रिक टन (सीएमआर) चावल आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित था। इसके विरूद्ध अबतक करीब 94 हजार 658 मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति की गयी है। एसएफसी को करीब 5 हजार 10 मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति बकाया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News