Etah News: उमस भरी गर्मी के बाद शाम को 30 मिनट की बारिश से मिली राहत – Hindustan

Etah News: एटा, जिले में रविवार को मौसम के मिजाज में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह की शुरुआत बादलों की आवजाही के साथ हुई, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी, लेकिन कुछ ही देर में तीखी धूप निकल आई। दिनभर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा, जिसने वातावरण में भारी उमस पैदा कर दी। उमस भरी भीषण गर्मी के कारण जनमानस बेहाल नजर आया और लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। हालांकि शाम करीब छह बजे हुई आधे घंटे की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी और हवा की गति थमने के कारण उमस का प्रकोप चरम पर पहुंच गया। दोपहर के समय स्थिति यह रही कि घरों एवं दुकानों में चल रहे पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे। राहत पाने के लिए लोग पूरे दिन एसी, कूलर के सामने दुबके रहे। उमस और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया। शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और बस स्टैंड के पास जूस, कोल्ड ड्रिंक की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। राहगीर थोड़ी-थोड़ी देर में छांव ढूंढते और गले को तर करते नजर आए। दिनभर की उसम के बाद शाम करीब छह बजे अचानक बादलों का जमावड़ा बढ़ा और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग 30 मिनट तक हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर को सराबोर कर दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। राहत मिलने के बाद शाम को पार्कों और बाजारों में लोगों की चहल-पहल लौट आई。

एटा। आधे घंटे की बारिश के बाद ही गली-मोहल्लों और प्रमुख मार्गों के फुटपाथों पर पानी भर गया। इससे पैदल चलने वाले यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के कई हिस्सों में फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालकों के रपटने की खबरें भी आईं।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News