करमपुर के रोमित और प्रहलाद ने बढ़ाया देश का मान – Hindustan

खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करमपुर गांव के उभरते हॉकी खिलाड़ी रोमित पाल और प्रहलाद राजभर ने भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम के साथ शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित एफआईएच यूथ हॉकी-5एस एशियाई चैंपियनशिप-2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में रोमित पाल ने फाइनल के पांचवें मिनट में शानदार गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई, जबकि पूरे टूर्नामेंट में प्रहलाद राजभर ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल में कप्तान केतन कुशवाहा और शाहरुख अली ने भी एक-एक गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित की। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद उस्मान ने एकमात्र गोल किया।टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की 7-3 की जीत में भी करमपुर के दोनों खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। रोमित पाल ने दो गोल जबकि प्रहलाद राजभर ने एक गोल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने एलीट पूल में शीर्ष स्थान हासिल करने के साथ पहली बार आयोजित होने वाले एफआईएच यूथ हॉकी-5एस विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से करमपुर सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर है। मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के संरक्षक और पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने खिलाड़ियों के गांव आगमन पर स्वागत की घोषणा की। कोच इंद्रदेव राजभर, पूजा सिंह, मनोज, ध्रुव, दीपक, विपुल चौबे, जोखन पाल, नीलम पाल सहित अनेक लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News