कांग्रेसियों ने नई दिल्ली में पउप्र की बैठक में लिया हिस्सा – Hindustan

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिला एवं शहर स्तर के जिला, शहर, एससी, ओबीसी, माइनॉरिटी विभाग तथा संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें हापुड़ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि राजेंद्र पाल गौतम ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी मजबूती के साथ जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों पर संघर्ष करें और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आवाह्न किया।
उन्होंने बताया कि जनपद में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। हमारा संकल्प है कि हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजय दिलाकर वर्ष 2027 में राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मैदान में उतरेगा।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, अरविंद शर्मा, अमित अग्रवाल, नरेश कुमार भाटी, राजसिंह गुर्जर, अफजल अड़ती खुदनूद अली, गोपाल भारती, महबूब अली, गुलफाम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News