Aligarh News: n 8 कट्टे सरसों व जुगाड़ वाहन आरोपियों के कब्जे से किए बरामद जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल पुलिस ने सरसों चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सरसों के आठ कट्टे (कुल वजन 395.930 किलोग्राम) तथा घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल से तैयार जुगाड़ वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को जट्टारी के मोहल्ला नई बस्ती, रावण टीला निवासी अर्जुन सिंह पुत्र संतोष सिंह ने थाना टप्पल में तहरीर देकर बताया था कि उनकी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सरसों से भरे कट्टे एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना टप्पल में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों भान सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी सलेमपुर, थाना इगलास (अलीगढ़) तथा लोकेश पुत्र सुरेश निवासी नई बस्ती, रावण टीला, जट्टारी थाना टप्पल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 24/25 जुलाई की रात रावण टीला स्थित एक दुकान से सरसों के कट्टे चोरी करने की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद दोनों आरोपी सरसों के कट्टों को प्लेटिना मोटरसाइकिल से तैयार जुगाड़ वाहन में लादकर ठिकाने लगाने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
थाना टप्पल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play