Faridabad News: हाईवे पर बेकाबू कार ग्रील से टकराई – Hindustan

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। दिल्ली-मथुरा हाईवे पर सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रील से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे सवार लोगों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। हादसे का वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर घूमता रहा।फिलहाल पुलिस ने शिकायत न मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार रात कार फरीदाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के समीप चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे हाईवे की ग्रील से जा टकराई।
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस बीच हादसे का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है और मौके पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। सेक्टर-31 थाना प्रभारी दिलबाग ने कहा कि उन्हें संंबंध में कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News