Chakradharpur News: सेरसा सीकेपी को 2-1 को हरा डीएफसी चक्रधरपुर बना सेरसा फुटबॉल लीग का विजेता – Hindustan

Chakradharpur News: स्थानीय इकबाल सिंह सिंधु स्टेडियम में खेले गए पहले सेरसा फुटबॉल लीग 2026 के खिताबी महामुकाबले में डीएफसी चक्रधरपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेरसा सीकेपी को 2-1 से हराकर चैंपियन बनी। पिछले 3 जुलाई से शुरू हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया था, जिसका भव्य समापन रविवार को बेहद रोमांचक फाइनल मैच के साथ हुआ। मैच के उद्घाटन और समापन समारोह में चक्रधरपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) अनूप पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अतिथि के रुप में सीनियर डीईई (टीआरडी) एसके मीणा भी मौजूद थे।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां खेल के शुरुआती 13 मिनट के भीतर ही सभी गोल दाग दिए गए। मैच शुरू होते ही 5वें मिनट में डीएफसी के कमल सिजुई (जर्सी नंबर 52) ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, सेरसा की ओर से वापसी करते हुए एनके बर्मा (जर्सी नंबर 16) ने 8वें मिनट में शानदार गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके ठीक बाद खेल के 13वें मिनट में डीएफसी के कृष्णा हेंब्रम (जर्सी नंबर 7) ने एक और बेहतरीन गोल करते हुए अपनी टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिलाई, जो अंत तक बरकरार रही। मुख्य अतिथि एडीआरएम ने विजेता टीम डीएफसी चक्रधरपुर को ट्रॉफी के साथ 30 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। वहीं उपविजेता सेरसा चक्रधरपुर को ट्रॉफी और 20 हजार रुपये का चेक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि व्यक्तिगत पुरस्कारों में डीएफसी के धुलु मुर्मू को उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले डीएफसी के ही कृष्णा हेंब्रम को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द सीरीज) का खिताब मिला। इसके अलावा सेरसा चक्रधरपुर के कुलदीप सिंह को उनके बेहतरीन बचाव के लिए ‘बेस्ट गोलकीपर’ के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News