जाले:पूर्व सैनिकों ने 527 शहीदों को किया नमन – Hindustan

विजय कुमार ठाकुर,जाले। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, दरभंगा जिला इकाई की ओर से सैनिकों के गांव के नाम से प्रसिद्ध रतनपुर में रविवार को जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस पूरे जोश, गर्व और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर रतनपुर की धरती ‘जय हिंद’ आदि शौर्य भरे नारों से गूंज उठी। सबसे पहले श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सैनिकों ने कारगिल की दुर्गम चोटियों पर तिरंगा लहराने वाले 527 अमर बलिदानियों को अश्रुपूरित नमन किया। देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिव्यांग हुए 1003 वीर जवानों के अदम्य साहस को भी सलामी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष कैप्टन नवल किशोर ठाकुर व संचालन का दायित्व जिला मीडिया प्रभारी नायक दिनेश ठाकुर ने बखूबी निभाया。

समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा कमांडर रामजी राय मौजूद रहे। अतिथि के रूप में जिला अनुश्रवण समिति सदस्य कैप्टन चंद्रशेखर सिंह, परिषद के प्रमंडलीय प्रभारी सूबेदार मेजर शंभू शरण चौबे, कैप्टन परमानंद चौधरी, महेंद्र साह, मधुबनी से सार्जेंट सतीश कुमार और जिला सैनिक बोर्ड के सूबेदार मेजर प्रवीण कुमार यादव ने शिरकत की।

सबसे पहले कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। फिर जिलाध्यक्ष कैप्टन नवल किशोर ठाकुर ने हुंकार भरते हुए कहा कि कारगिल की वीरगाथा भारतीय इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ है। यह विजय केवल एक युद्ध की जीत नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान की जीत है। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कमांडर रामजी राय ने मौके पर मौजूद कई पूर्व सैनिकों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सूबेदार वीरेंद्र ठाकुर, नायक आश नारायण ठाकुर, नायक उपेंद्र ठाकुर, सूबेदार कैलाश महतो, रामस्नेही ठाकुर, रामबाबू ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, राकेश ठाकुर, सूबेदार मेजर मनोज ठाकुर, लांस नायक संजीव कुमार ठाकुर, अवध किशोर ठाकुर, श्याम किशोर ठाकुर, नायब सूबेदार रामदयाल ठाकुर, सूबेदार आश नारायण ठाकुर-2, नायक लक्ष्मी ठाकुर, नायक राम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News