जौनपुर, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजन किए गए। पूर्व सैनिक संगठनों ने समारोह करके कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जबकि छात्रों ने नारे लगाकर भारत मां के वीर जवानों को याद किया। सिंगरामऊ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जौनपुर मुख्यालय पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन की जौनपुर इकाई ने कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया। इस अवसर पर द्वितीय विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को आर्थिक सहायता राशि एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही जनपद की 8 वीर नारियों को चेक एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके अद्वितीय त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में एडीएम परमानंद झा, कर्नल आलोक कुमार सिंह, विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. हरिनाथ यादव, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन जौनपुर के संरक्षक कैप्टन अजीत पांडेय, अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, संयोजक डीके, कार्यवाहक अध्यक्ष केके सिंह, महासचिव बलराम सिंह, संयुक्त सचिव देवेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play