Feedback
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार तड़के एक बड़ा घटना हो गई. जहां थानिसंद्रा इलाके में स्थित एक कार गैरेज में सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में 25 से अधिक कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. इनमें कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां भी शामिल बताई जा रही हैं. हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गैरेज में खड़ी अधिकांश गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में उसने पूरे गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया.
शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आग के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा. पुलिस ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स (SOCO) की टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और तकनीकी जांच के आधार पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में 25 से अधिक वाहन पूरी तरह नष्ट हो गए हैं. आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है. इस मामले में संपिगेहल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग किस स्थान से शुरू हुई और क्या गैरेज में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम मौजूद थे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू