Ghazipur News: गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की चंद्रशेखर नगर कॉलोनी में सोमवार सुबह टहलने निकली एक वृद्ध महिला के गले से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना से कॉलोनी में दहशत है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पीड़िता के भतीजे राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि चाची 85 वर्षीय माया सिंह सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे घर के बाहर टहलने निकली। वह गली में फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान एक युवक पैदल वहां पहुंचा। थोड़ी देर में एक मोटरसाइकिल भी गली में आई। बाइक देखते ही पैदल वाला युवक माया सिंह के पास पहुंचा और उनके गले से सोने की चेन छीनने लगा।
विरोध करने पर भी बदमाश नहीं माना और करीब 12 ग्राम वजन की चेन लूटकर बाइक पर सवार साथी के साथ फरार हो गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है। शहर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चेन स्नैचिंग की तहरीर मिली है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play