Bijnor News: प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मेधावी सम्मानित – Hindustan

Bijnor News: आधारशिला द स्कूल में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो चरणों में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रशासन ने पुरस्कृत किया। आधारशिला द स्कूल में आयोजित हिन्दी स्पेल बी प्रतियोगिता में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दो चरणों में हुई प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम घोषित किए गए। कक्षा तीन में अर्णव ने प्रथम, भव्या ने द्वितीय तथा निशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में श्रियांश वर्मा प्रथम, जिगी द्वितीय और धैर्य तृतीय रहे। कक्षा पांच में अथर्व गोयल प्रथम, काव्या विश्वकर्मा व अवनीश शर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय तथा दैविक राजपूत तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा छह में आराध्या गोयल प्रथम, वेदिका सिंह द्वितीय और नव्या शर्मा तृतीय रहीं। कक्षा सात में मोहक प्रताप सिंह प्रथम, मृणालिनी कर्णवाल एवं नैतिक चौहान संयुक्त रूप से द्वितीय तथा अंजलि मित्तल तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा आठ में मानिक भारद्वाज प्रथम, सक्षम सिंघल द्वितीय और आर्य भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्या अनीता शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल, स्कूल कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष चतुर्भुज पाण्डेय ने किया।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News