रामनगर BDO ने शुरू की गौशालाओं की ऑनलाइन निगरानी: CCTV से लाइव मॉनिटरिंग, किसानों की फसल बचाने पर विशेष जोर – Dainik Bhaskar

चित्रकूट के विकास खंड रामनगर में निराश्रित गोवंश की समस्या से किसानों को राहत दिलाने और गौशालाओं की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विकास खंड अधिकारी (BDO) अभिनन्दन सिंह ने एक नई तकनीकी व्यवस्था लागू की है। अब ब्लॉक मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय से ही ऑनलाइन माध्यम के जरिए क्षेत्र की गौशालाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।
विकास खंड अधिकारी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की सभी प्रमुख गौशालाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड बीडीओ कार्यालय में देखी जा रही है। यदि कोई निराश्रित गोवंश गौशाला से बाहर निकलकर खेतों या सड़कों पर घूमता दिखाई देता है तो संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, गौशाला प्रभारी एवं कर्मचारियों को तत्काल सूचना देकर पशुओं को वापस गौशाला में पहुंचाया जाता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खरीफ की फसलें खेतों में खड़ी हैं और आवारा गोवंश से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। प्रशासन का मुख्य प्रयास है कि निराश्रित पशु गौशालाओं में सुरक्षित रहें ताकि किसानों की मेहनत से तैयार हो रही फसलों को नुकसान न पहुंचे और कृषि उत्पादन बेहतर हो सके।
BDO ने यह भी बताया कि केवल गोवंश की गतिविधियों की निगरानी ही नहीं, बल्कि गौशालाओं में चारा, पानी, साफ-सफाई तथा पशुओं की देखभाल की भी नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी स्तर पर कमी पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ब्लॉक प्रशासन की इस तकनीकी पहल को क्षेत्र के किसानों ने सराहनीय बताया है। उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार लगातार निगरानी होती रही तो आवारा पशुओं की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा और किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी। यह व्यवस्था गोसंरक्षण के साथ-साथ किसानों के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News