वर्ल्ड कप 2027 में ग्रुप B है 'ग्रुप ऑफ डेथ', बांग्लादेश की टीम का निकल सकता है दिवाला – Hindustan

Cricket World Cup 2027 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। शेड्यूल घोषित करने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने ग्रुप्स के बारे में जानकारी दी थी। इसमें दो ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें 6-6 टीमें शामिल होंगी। एक है ग्रुप ए और दूसरा है ग्रुप बी। ग्रुप बी को ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है, क्योंकि इसमें पहले से ही 4 टीमें ताकतवर हैं, जो सुपर 7 स्टेज के लिए क्वालीफाई करने की दावेदार लग रही हैं। ग्रुप ऑफ डेथ उस ग्रुप को कहा जाता है, जिसमें ज्यादातर टीमें आगे के दौर में जाने का दम रखती हैं। ऐसे में बांग्लादेश के लिए अगले राउंड में पहुंचना मुश्किल होने वाला है। पूरा माजरा समझ लीजिए कि क्या है?

आईसीसी के मुताबिक, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाने वाले विश्व कप 2027 के लिए ग्रुप ए में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए टीम है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर बी टीम शामिल है। इन दोनों ग्रुप की तुलना की जाए तो दूसरा ग्रुप यानी ग्रुप बी ज्यादा मुश्किल भरा लग रहा है। इसमें इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका सुपर 7 में जाने की पूरी दावेदार लग रही हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस बार फॉर्मेट अलग है। तीन फेज में टूर्नामेंट होना है, जिसमें सुपर सीरीज पहले राउंड में होगी। 12, 13 और 14वें रैंक वाली टीमों में से कोई एक टीम आगे जाएगी, जबकि 11वें रैंक की टीम वो होगी, जो क्वालीफायर्स का फाइनल जीतेगी। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि क्वालीफायर्स की विजेता टीम ग्रुप ए का हिस्सा होगी या उसे ग्रुप बी में डाला जाएगा।

उदाहरण के तौर पर अगर वेस्टइंडीज ने ग्रुप बी में क्वालीफायर्स जीतकर कदम रखा तो फिर बांग्लादेश के लिए और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगी, जिसे पहले ही आईसीसी ने कोई सीडिंग सुपर सेवन स्टेज के लिए नहीं दी है। बांग्लादेश के ग्रुप में पहले से ही इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी टीमें हैं। वैसे तो सुपर 7 के लिए हर ग्रुप से टॉप 3 टीमें ही जाएंगी, लेकिन एक टीम वह भी होगी, जो दोनों ग्रुप में टॉप 3 के बाद बेस्ट रैंक टीम होगी। ऐसे में इन चारों की टीमों के आगे जाने के चांस हैं।

अगर इस ग्रुप में वेस्टइंडीज भी आ गई तो फिर ग्रुप बी ग्रुप ऑफ डेथ से ग्रुप ऑफ हेल बन जाएगा, क्योंकि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के लिए आगे जाना लगभग असंभव हो जाएगा। मौजूदा समय में भी इनकी हालत बहुत अच्छी नहीं है। वेस्टइंडीज की टीम तो सीधे क्वालीफाई भी नहीं कर पाई है, जबकि बांग्लादेश की टीम सबसे आखिरी पायदान पर होकर विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई कर पाई है।

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News