Sahibganj News: साहिबगंज। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद के देउस्कर ने सोमवार को साहिबगंज स्टेशन सहित रेलवे के कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। पूर्व रेलवे के जीएम अपने विशेष सैलून से यहां पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी सीमा देउस्कर सह ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ की अध्यक्ष हैं भी साथ थी। इसके अलावा मालदा डीआरएम मनीष गुप्ता सप्तनीक भी उपस्थित रहे।
स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत स्टेशन मास्टर, एईएन आदि ने बूके आदि देकर किया। स्टेशन के बाद वे सीधे स्थानीय रेलवे हाई स्कूल पहुंच इसके भवन का उदघाटन किया। ज्ञात हो की रेलवे स्कूल के भवन का नये सिरे से जीर्णोद्धार कराने के अलावा क्लास रूम, कोरिडोर, कम्प्यूटर लैब, विज्ञान लैब आदि का नये सिरे से स्थापना करायी गयी है। रेलवे स्कूल का घूम घूम कर जीएम ने निरीक्षण किया। इसके बाद रेलवे स्कूल के शताब्दी प्रसाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर कक्षा एक से लेकर 09 तक एवं इस साल स्कूल से मैट्रिक के टॉपर, विभिन्न खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
मौके पर स्कूल की बच्चियों आदि ने स्वागत गीत, गणेश वंदना सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद स्कूल के मैदान में पौधरोपन करने के अलावा बच्चों को पौधा भेंट कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन, स्वागत आदि स्कूल की प्राचार्य चंदा झा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play