कल का मौसम 28 जुलाई: मानसून के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, कल दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कल यानी मंगलवार (28 जुलाई) को अलग-अलग राज्यों में मौसम पर ताजा अपडेट.
दिल्ली में 28 जुलाई को भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है. बारिश से राजधानी में उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
यूपी के कई जिलों में कल भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी है. मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, मथुरा, मुरादाबाद, आजमगढ़, कानपुर, झांसी, पीलीभीत, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है. हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.
बिहार में 28 और 29 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है. पटना, गोपालगंज, बक्सर, गया, जहानाबाद, भोजपुर, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में मौसम खराब रह सकता है. पटना में तापमान 34 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
झारखंड में 28 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. रांची, पलामू, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर और दुमका में मौसम खराब हो सकता है. इस दौरान, हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
उत्तराखंड में 28 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश और तेज हवा की संभावना है. देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में बारिश हो सकती है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर में 28 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है. इस दौरान, हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.
जम्मू-कश्मीर में 28 और 29 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. उधमपुर, पुलवामा, अनंतनाग, किश्तवाड़, गांदरबल, डोडा, रामबन, कठुआ और बारामूला में मौसम खराब रह सकता है. ऐसे में यात्रा करने वालों को स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देखें.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम, नादिया, दुर्गापुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. यहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
पंजाब में 28 जुलाई को पठानकोट, बरनाला, लुधियाना, गुरदासपुर, चंडीगढ़, जालंधर और पटियाला में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है. इस दौरान, हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
राजस्थान में 28 और 29 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. जयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, अजमेर, सीकर, पाली, बीकानेर और उदयपुर में मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
मध्य प्रदेश के विदिशा, कटनी, नर्मदापुरम, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, इंदौर, अशोकनगर और नीमच समेत कई जिलों में 28 जुलाई को बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और केरल में भी 28 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. इन राज्यों के कुछ इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. वहीं, समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED