Lucknow News: कलश यात्रा के साथ हुआ श्री बंदी माता मंदिर के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ – Hindustan

Lucknow News: बैंड-बाजा, ढोल के बीच निकली तीन किलोमीटर लम्बी कलश यात्रा जगह -जगह पुष्पवर्षा के साथ हुआ कलश शोभायात्रा का स्वागत

लखनऊ, संवाददाता।

डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। सुबह बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली। बैंड-बाजा, ढोल की थाप और माता के उद्घोष के बीच महिलाएं जब सिर पर कलश लेकर निकली तो पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया।

शोभायात्रा का नेतृत्व दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र पुरी जी महाराज ने किया। भाजपा लखनऊ महानगर के महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल ने पूजन-अर्चन के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। महंत मनोहर पुरी जी महाराज व महंत पूजा पुरी जी ने चुनरी ओढ़ाकर लोगों का सम्मान किया। शोभायात्रा बंदी माता मंदिर से शुरू होकर अयोध्या मार्ग, डालीगंज पुल, टैगोर मार्ग, मनकामेश्वर मंदिर, लम्बेश्वर मंदिर, जोशी टोला चौराहा, महर्षि वाल्मीकि आशीर्वाद मंडपम होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। करीब तीन किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पार्षद रंजीत सिंह, पूर्व पार्षद रेखा रोशनी, अनुराग साहू, उदय सिंह, विष्णु तिवारी, सुनील पटेल, सुशांत वर्मा, कृपा शंकर वर्मा, मुकेश चौरसिया, विशाल वाल्मीकि, जय सिंह, मुन्ना शर्मा, शिवराज, निर्मल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महंत मनोहर पुरी जी महाराज ने बताया कि कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान सप्तचंडी महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, भजन संध्या, रासलीला, संत सम्मेलन सहित अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समापन दिवस पर मानस सम्मेलन और गोमती नदी स्वच्छता अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News