Feedback
नीट पेपर लीक को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र प्रदर्शनकारियों को बिहार सरकार ने बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने आंदोलन में शामिल छात्रों और लोगों के हित में चार बड़े आश्वासन दिए हैं. इस फैसले के तहत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा किया जाएगा.
दरअसल नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी के दावों के बाद बिहार के कई हिस्सों में छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान पुलिस ने कई जगहों पर मामले दर्ज किए थे और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था.
राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कट-ऑफ समय तक हुए प्रदर्शनों को लेकर प्रशासन ने नरमी बरतने का फैसला लिया है. अब बिहार सरकार के इस फैसले के बाद अब उन सैकड़ों छात्रों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है, जिनके भविष्य पर मुकदमों के कारण संकट मंडरा रहा था.
बिहार सरकार के चार बड़े ऐलान
यह भी पढ़ें: हिंसा के हर चेहरे की तलाश, बिहार पुलिस ने जारी किए 400 से ज्यादा फोटो, 40 सोशल मीडिया अकाउंट भी पुलिस के रडार पर
तेजस्वी यादव ने सरकार को दिया था अल्टीमेटम
बता दें कि तेजस्वी यादव ने सरकार को 27 जुलाई की रात 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर सभी FIR और मुकदमे वापस नहीं लिए गए नहीं तो वो बिहार में बड़ा आंदोलन करेंगे. तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा था, ‘प्रदर्शनकारी छात्रों के केस वापसी लेने का आज रात 12 बजे तक का अल्टीमेटम है. वरना 29 जुलाई को सुबह 7 बजे से आंदोलन शुरू होगा. दिल्ली के रिमोट से चलने वाले अहंकारी मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भी लिख चेताया जा चुका है.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू