केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और उत्तराखंड में सोमवार को आठ अधिक जगहों पर बादल फटने के बाद कई नदियों का तेज बहाव अपने साथ कई पुलों को बहा ले गया। कई जिलों में नदियां सैलाब में बदल गईं। हजारों पर्यटक रास्तों में फंस गए। जबकि मलबे के कारण द्रास-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हो चुकी हैं। कुपवाड़ा में एक महिला की बहकर मौत हो गई, जबकि शोपियां, पहलगाम जैसे पर्यटक स्थलों पर सैकड़ों सैलानी फंस गए हैं। देर रात तक प्रभावित क्षेत्रों से 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। सेना, पुलिस और अन्य बलों ने राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कश्मीर घाटी में भारी बारिश के बाद कुपवाड़ा के लोलाब और बिमला वाली मूरी, अनंतनाग के मशहूर पर्यटक स्थल पहलगाम, शोपियां के हेरपोरा और बांदीपोरा के दर्दपोरा में एक के बाद एक बादल फटने की घटनाएं हुईं। इससे इन जिलों में में नदियां-नाले उफान पर आ गए।
असम में अब तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 85 हो गई है। कुल प्रभावित लोगों की संख्या 1.36 लाख है। शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट जिलों में लगभग 75000 मकानों को गंभीर नुकसान हुआ है। इनमें से हर परिवार के लिए 15000 की अंतरिम सहायता राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में 160 करोड़ रुपये जमा कराए गए।
केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने सोमवार को बताया कि राज्य में बारिश-बाढ़ के कारण 15 लोगों की जान गई है। सात लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि राहत-बचाव अभियान जारी हैं। 316 राहत शिविरों में 11000 से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। केरल के कई इलाकों में मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारीकिया है।
राजस्थान में घर की छत ढहने से बच्ची की मौत : लगातार बारिश के कारण सोमवार सुबह एक दोमंजिला घर की छत गिर गई, जिससे आठ साल की बच्ची की मौत हो गई और परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भवन जर्जर था। घटना के बाद इसे सील कर दिया गया है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में 24 घंटे में कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई।
ओडिशा सरकार ने मुआवजा घोषित किया : ओडिशा सरकार ने सोमवार से राज्य में बाढ़ से नुकसान के आकलन के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें 1.2 लाख रुपये तक मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने राहत अभियान के दौरान जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मी की मां को 1.05 करोड़ देने की जानकारी दी।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play